शाहगंज(जौनपुर): शनिवार की देर शाम सर्राफा बंधुओं से हुई लूट में आजमगढ़ पुलिस चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में लगी है। लूट के दौरान बदमाशों की गोली से घायल सर्राफा व्यवसायी का उपचार वाराणसी के मलदहिया स्थित सिंह हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सर्राफा व्यवसायी की हालत अब खतरे के बाहर बताई जा रही है ।
शनिवार की देर शाम समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के अम्बारी बाजार स्थित आभूषण की दुकान बंद करके शाहगंज के पुराना चौक मोहल्ला निवासी अजीत सोनी पुत्र छोटे लाल सोनी अपने भाई अमित सोनी सन्नी के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे। पलिया माफी गांव स्थित पुलिया के समीप पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने व्यवसाई को रोककर उसका बैग लूटने का प्रयास किया।
जिसका विरोध करने पर बदमाशो ने गोली मारकर कारोबारी अजीत सोनी को घायल कर दिया और बाइक सवार उसके भाई अमित सोनी के हाथ से तीन लाख रूपए मूल्य के स्वर्णाभूषणों व नगदी से भरा बैग, मोबाइल व बाइक छीनकर असलहा लहराते हुए भाग निकले। घायल व्यवसाई को उपचार के लिए शाहगंज राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। व्यवसाई की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। भाई की तहरीर पर पुलिस चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
उत्तर प्रदेश
शाहगंज(जौनपुर):सर्राफा बंधुओं से लूट में चार अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज
शाहगंज(जौनपुर): शनिवार की देर शाम सर्राफा बंधुओं से हुई लूट में आजमगढ़ पुलिस चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में लगी है। लूट के दौरान बदमाशों की गोली से घायल सर्राफा व्यवसायी का उपचार वाराणसी के मलदहिया स्थित सिंह हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सर्राफा
Read in your preferred language.