Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): मवेशी गृह में आग लगने से पांच गाय बुरी तरह से झुलसी दो की मौत

शाहगंज(जौनपुर): सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौली गांव में धुईयरकी आग से बरदौरी जल कर राख हुई जिसमें पांच गाय बुरी तरह से झुलसी मौके पर दो की मौत तीन की हालत गंभीर। आग बुझाने में एक युवक झुलसा। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भटौली गांव निवासी अर्जुन पुत्र तिलकधारी अपने घर के सामने बने बरदौरी
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौली गांव में धुईयरकी आग से बरदौरी जल कर राख हुई जिसमें पांच गाय बुरी तरह से झुलसी मौके पर दो की मौत तीन की हालत गंभीर। आग बुझाने में एक युवक झुलसा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भटौली गांव निवासी अर्जुन पुत्र तिलकधारी अपने घर के सामने बने बरदौरी में शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे अपनी गायों का चारा पानी देने के उपरांत मच्छरों के बचाव हेतु धुईयर लगा कर बाहर चला गया करीब आधे घंटे बाद देखा तो मड़ई में अचानक आग लग गई है उसने तुरंत शोर मचाना शुरू किया और ग्रामीणों को और परिजनों को इकट्ठा कर जानवरों का बचाने का प्रयास करने लगा थोड़ी ही देर के अंदर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसके कारण ग्रामीण व परिजन मिलकर भी सारे जानवरों को बचाने में असमर्थ रहे अर्जुन ने हिम्मत करके आग की परवाह किए बिना 3 जानवरों को बचा लिया जबकि दो जानवर उसी में झुलस कर मर गए बचाने लिए आग में कूदे अर्जुन को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया जिसको परिजनों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और परिवार को धाढ़स दिया । ग्राम प्रधान द्वारा प्रशासन को भी सूचना दी गई इसके बावजूद भी घटना के 15 घंटे तक पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।