Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): ढाबे में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी के बाहर एक होटल में रविवार सुबह गैस के रिसाव के चलते आग भड़क उठा। जिसमें हजारों का सामान जल कर नष्ट हो गया। गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका। कृषि उत्पादन मंडी समिति (नई सब्जी मंडी) गेट पर स्थित इण्डियन ढाबा की रसोई में खाना बनाने
Share:
Read in your preferred language.


नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी के बाहर एक होटल में रविवार सुबह गैस के रिसाव के चलते आग भड़क उठा। जिसमें हजारों का सामान जल कर नष्ट हो गया। गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका।
कृषि उत्पादन मंडी समिति (नई सब्जी मंडी) गेट पर स्थित इण्डियन ढाबा की रसोई में खाना बनाने के दौरान प्रातः दस बजे आग भड़क उठा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतना भयानक रहा था कि लगभग आधे घंटे तक दोनों ओर से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची। सेंट थामस इंटर कालेज रोड स्थित गैस एजेंसी को फोन किया गया। एजेंसी कर्मचारियों ने अग्नि शमन यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पाया।