शाहगंज(जौनपुर): कूरियर कम्पनी लूट कांड के बाद एसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित शहर कोतवाली निवासी पवन कुमार विश्वकर्मा की तहरीर पर उसी के कम्पनी के दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 406 के तहत गबन का मामला दर्ज किया गया है। वहीं कहा कि पवन की गाड़ी में रखे बैंग से तेरह लाख चालीस हजार रुपये बरामद किया गया है। पूरा मामला धोखाधड़ी व मिलीभगत का है। फिलहाल भुक्तभोगी से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार कोतवाली निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने भुक्तभोगी को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रहे हैं।
घटना स्थल के बगल चाय की दुकान पर दोनों अज्ञात आरोपित 11:30 बजे पहुंच गए थे। खुद को कम्पनी का अधिकारी बता बड़े अधिकारी के आने की बात बताया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के उपरांत पीड़ित ने किसी तरह का शोर नहीं मचाया। घटना स्थल के बगल चाय पान की दुकान समेत आधा दर्जन से अधिक दुकानें है। वहीं दर्जनों लोग घटना के वक्त बाहर बैठे रहे। लोगों का कहना था कि यदि पीड़ित ने शोर मचाया होता तो बदमाश भाग नहीं पाते। किसी ने भी घटना की पुष्टि नहीं की। स्थानीय लोग घटना को मिलीभगत बता रहे हैं। हालांकि सीसीटीवी फूटेज में बाइक सवार दो बदमाश बैग ले जाते दिख रहे हैं।
उत्तर प्रदेश
शाहगंज(जौनपुर): कूरियर कम्पनी लूट कांड मामले मे पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात के विरुद्ध गबन का मुकदमा दर्ज
शाहगंज(जौनपुर): कूरियर कम्पनी लूट कांड के बाद एसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित शहर कोतवाली निवासी पवन कुमार विश्वकर्मा की तहरीर पर उसी के कम्पनी के दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 406 के तहत गबन का मामला दर्ज किया गया है। वहीं कहा कि पवन की गाड़ी में रखे बैंग से तेरह लाख चालीस ह
Read in your preferred language.