Tuesday, 15 September 2026 | 2:29 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर):सेंध काटकर बीज भंडार की दुकान में चोरी

शाहगंज(जौनपुर): अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ बाजार में खाद व बीज की दुकान से मंगलवार की रात चोरों ने सेंध काटकर करीब 50 हजार रुपए से अधिक का माल पार कर दिया। घटना की तहरीर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी अनुराग गुप्ता पुत्र तारा प्रसाद गुप्ता चिरैया मोड़ बाजार में ख
Share:
शाहगंज(जौनपुर):सेंध काटकर बीज भंडार की दुकान में चोरी
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ बाजार में खाद व बीज की दुकान से मंगलवार की रात चोरों ने सेंध काटकर करीब 50 हजार रुपए से अधिक का माल पार कर दिया। घटना की तहरीर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी।
क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी अनुराग गुप्ता पुत्र तारा प्रसाद गुप्ता चिरैया मोड़ बाजार में खाद बीज की दुकान करते हैं। मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर घर गए। बुधवार की सुबह दुकान खोलने पर पीछे से कटी दीवार व गायब सामान देखकर दंग रह गए। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरों ने दुकान के अंदर रखा 20 हजार रुपए से अधिक की कीटनाशक दवाओं सहित महंगे समान साफ कर दिया। जिसमें 50 हजार रुपए से अधिक का नुकसान बताया जाता है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ