Tuesday, 15 September 2026 | 8:18 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ागांव बजरंग नगर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी मिन्हाल 25 वर्षीय पुत्र स्व: यादगार हुसैन (अद्दू) मंगलवार की दोपहर लगभ
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ागांव बजरंग नगर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी मिन्हाल 25 वर्षीय पुत्र स्व: यादगार हुसैन (अद्दू) मंगलवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे किसी काम से बजरंग नगर चौराहा पर गया था बलिया लखनऊ राज्य मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और निजी वाहन की मदद से उपचार हेतु निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बोलेरो चालक वाहन समेत मौका पाकर फरार हो गया।