Tuesday, 15 September 2026 | 4:20 AM
उत्तर प्रदेश

शहडोल: नगर सेवा अभियान का चक्र पहुंचा वार्ड नंबर 18

शहडोल । कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे के निर्देशन में शहडोल नगर पालिका द्वारा नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं। नगर सेवा अभियान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में तिथि एवं क्रमानुसार वार्ड जन सुविधा के कार्य कराए
Share:
शहडोल: नगर सेवा अभियान का चक्र पहुंचा वार्ड नंबर 18
Read in your preferred language.

शहडोल । कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे के निर्देशन में शहडोल नगर पालिका द्वारा नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं। नगर सेवा अभियान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में तिथि एवं क्रमानुसार वार्ड जन सुविधा के कार्य कराए जा रहे हैं इसके साथ साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा वार्डों का भ्रमण कर प्रतिदिन कार्यों का निरीक्षण भी किया जा रहा है जिसके अंतर्गत वार्ड नंबर 18 में नगर सेवा अभियान अंतर्गत के तहत नाला नाली की साफ-सफाई कर ट्रेक्टर ट्राली से कचड़ा उठाव कार्य , कीटनाशक पाउडर छिड़काव का कार्य एवं जलभराव स्थानों पर मिट्टी डालने का कार्य, बिजली के खंभों की लाइट का सुधार, पाइपलाइन लीकेज का सुधार कार्य एवं अन्य कार्य अभियान अंतर्गत कार्य कराए गए हैं।

सवांददाता: संदीप साहू