Tuesday, 15 September 2026 | 5:24 AM
उत्तर प्रदेश

शहडोल:जिले में मदिरा दुकानों के एकल समूह का पुनर्निष्पादन हेतु समय एवं तिथि निर्धारित

शहडोल। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में संचालित 04 देशी मदिरा एवं 05 विदेशी मदिरा दुकानों को वर्ष 2020-21 की शेष अवधि 1 जून 2021 से 31 मार्च 2022 तक के लिए तीन समूह बनाया जाकर जिले में पुनः निष्पादन की कार्यवाही ई टेंडर के माध्यम से निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि एकल समूह शहड
Share:
Read in your preferred language.

शहडोल। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में संचालित 04 देशी मदिरा एवं 05 विदेशी मदिरा दुकानों को वर्ष 2020-21 की शेष अवधि 1 जून 2021 से 31 मार्च 2022 तक के लिए तीन समूह बनाया जाकर जिले में पुनः निष्पादन की कार्यवाही ई टेंडर के माध्यम से निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि एकल समूह शहडोल क्रमांक 02, जयसिंह नगर एवं देवलोंद हेतु वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मदिरा दुकानों के एकल समूह का पुनर्निष्पादन ई टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड एवं ई टेंडर ऑफर सम्मिट करने की तिथि 25 मई 2021 अपराहन 1ः00 बजे तक, ई टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 25 मई को दोपहर 2ः00 बजे से एवं जिला समिति द्वारा ई टेंडर के माध्यम से निराकरण किए जाने की तिथि एवं समय टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला अधिकारी कार्यालय शहडोल में प्राप्त कर सकते हैं।

सवांददाता: संदीप साहू