Tuesday, 15 September 2026 | 3:40 AM
भारत

शहडोल : गांजा तश्कर की तलाश

शहडोल। मुखबिर सूचना मिली कि खैरहा का हासिम अपने आटो क्रमांक एमपी 18 आर 2673 में पीछे सीट के नीचे गांजा छिपाकर डिण्डौरी तरफ से शहडोल तरफ आ रहा है। सूचना पर बमूरा तिराहा के पास नाकाबंदी कर आटो क्रमांक एमपी 18 आर 2673 को रोका गया तो उसे हासिम चला रहा था आटो की तलाशी लेने पर पीछे के सीट के नीचे से गांजा
Share:
शहडोल : गांजा तश्कर की तलाश
Read in your preferred language.

शहडोल। मुखबिर सूचना मिली कि खैरहा का हासिम अपने आटो क्रमांक एमपी 18 आर 2673 में पीछे सीट के नीचे गांजा छिपाकर डिण्डौरी तरफ से शहडोल तरफ आ रहा है। सूचना पर बमूरा तिराहा के पास नाकाबंदी कर आटो क्रमांक एमपी 18 आर 2673 को रोका गया तो उसे हासिम चला रहा था आटो की तलाशी लेने पर पीछे के सीट के नीचे से गांजा के 06 पैकेट मिले जो करीब एक-एक किलो के थे जिनको बरामद किये गये। हासिम मुसलमान से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि ग्राम मेडियारास थाना करनपठार के मुबीन उर्फ मोबीन पिता उवीन मुसलमान से खरीदकर लाना एवं लट्ठा की पत्नी निवासी खैरहा के यहाँ बिक्री करने के लेकर जाना बताया जिस पर आरोपी हासिम मुसलमान निवासी खैरहा के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं लट्ठा की पत्नी निवासी खैरहा एवं मुबीन उर्फ मोबीन पिता उबीन मुसलमान निवासी मेडियारास थाना करनपठार के फरार होने से तलाश जारी है।

पत्रकार: संदीप साहू