Tuesday, 15 September 2026 | 12:11 AM
उत्तर प्रदेश

शहडोल: गांधी स्टेडियम शहडोल में चल रहे वैक्सीनेशन सत्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

शहडोल । जिला रोटरी क्लब एवं व्यापारी संघ द्वारा स्थानीय गांधी स्टेडियम में लगातार कोरोना महामारी से नागरिकों को सुरक्षा कवच देने के उद्देश्य से लगातार वैक्सीनेशन का कार्य कराया जा रहा है। आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आयोजित टीकाकरण स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर को अवगत कराया गय
Share:
शहडोल: गांधी स्टेडियम शहडोल में चल रहे वैक्सीनेशन सत्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

शहडोल । जिला रोटरी क्लब एवं व्यापारी संघ द्वारा स्थानीय गांधी स्टेडियम में लगातार कोरोना महामारी से नागरिकों को सुरक्षा कवच देने के उद्देश्य से लगातार वैक्सीनेशन का कार्य कराया जा रहा है। आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आयोजित टीकाकरण स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि आज 18 वर्ष से ऊपर 476 एवं 45 वर्ष से ऊपर 62 दिनों का टीकाकरण अभी तक किया जा चुका है। पूर्व में पहले दिन 560/, दूसरे दिन 1011, 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है और टीकाकरण कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने किए गए कार्य की प्रशंसा की और उनके द्वारा कराए जा रहे टीकाकरण कार्य को मानवता के लिए रक्षक कदम बताया। इस अवसर पर प्रेमांशु सिंह, अध्यक्ष व्यापारी संघ लक्ष्मण गुप्ता, रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनय तिवारी नरेश सिंघल मुकेश जैन, प्रकाश, अभिषेक गर्ग, अमित गुप्ता, ऋतुराज गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सवांददाता: संदीप साहू