Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
भारत

शहडोल: नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान कार्यवाही

धनपुरी। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा शहडोल जिले में मादक पदार्थों तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनपुरी क्षेत्रांर्गत 1 जून को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की बगैहिया पुलिया के पास रहने वाला राजा मुसलमान उर्फ राजा लागडा अपने घर के सामने बाडी में एक बोरी में अ
Share:
शहडोल: नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान कार्यवाही
Read in your preferred language.

धनपुरी। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा शहडोल जिले में मादक पदार्थों तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनपुरी क्षेत्रांर्गत 1 जून को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की बगैहिया पुलिया के पास रहने वाला राजा मुसलमान उर्फ राजा लागडा अपने घर के सामने बाडी में एक बोरी में अवैध गांजा लेकर किसी को देने की फिराक में बैठा है। धनपुरी पुलिस द्वारा ततकाल कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति बोरी लिये बैठा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको घेराबंदी कर पकडा गया। पुछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मो. राजा उर्फ राजा लगडा पिता स्व. मोहम्मद सलीम निवासी वार्ड नंबर 22 धनपुरी का होना बताया बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में मादक पदार्थ गांजा लगभग 01 किला 530 ग्राम कीमती 30,000 रुपए का मिला जिसको आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबंद्व कर आरोपी को आरोपी का गिरप्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि मादक पदार्थ आरोपी मो.राजा उर्फ राजा लंगड़ा ने मादक पदार्थ गांजा प्रेम लाल बैगा निवासी तम्मी बर से लाना बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

सवांददाता: संदीप साहू