Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
भारत

पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मचारी पर अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

रामपुर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मचारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवारीजनों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ। इसका डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस बेहद संवेदनशील घटना की जांच के आदेश दिए। रामपुर सीएमओ को जल्द से जल्द जांच
Share:
पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मचारी पर अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप
Read in your preferred language.

रामपुर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मचारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवारीजनों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ। इसका डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस बेहद संवेदनशील घटना की जांच के आदेश दिए। रामपुर सीएमओ को जल्द से जल्द जांच पूरा करने के आदेश दिए। सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने पोस्टमार्टम हाउस का जायजा लिया। कर्मचारियों से वार्ता की। वीडियो देखा और उसके बाद जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी।
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार एवं गैरहाजिर दो कर्मचारियों को वेतन दिये जाने संबंधी प्रकरण पर डिप्टी सीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही बरती जा रही है। गैरहाजिर कर्मचारियों के वेतन जारी करने संबंधी प्रकरण की सीएमओ तत्काल जांच कराएं। तीन दिन में रिपोर्ट सौपें। दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही वेतन जारी करने व अस्पताल में आने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति का ब्यौरा जुटाने में लापरवाह व दोषी अधिकारियों की भूमिका भी की जांच की जाए।
उधर, बहराइच के महराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर पर पीआरडी जवान की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। डिप्टी सीएम ने प्रधानाचार्य ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।