Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
भारत

ईको ग्रीन का करार खत्म करने पर लग सकती मुहर, नगर निगम सदन की बैठक 21 जुलाई को होगी

मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल दूसरे सदन की बैठक 21 जुलाई होगी। इसमें ईको ग्रीन को हटाने के फैसले पर बात हो सकती है। 26 जून को कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णयों को सदन में मंजूरी दी जाएगी। बैठक में कूड़ा प्रबंधन का काम देख रही मेसर्स ईकोग्रीन से अनुबंध खत्म करने और बाद में व्यवस्थाओं को देखने का प
Share:
ईको ग्रीन का करार खत्म करने पर लग सकती मुहर, नगर निगम सदन की बैठक 21 जुलाई को होगी
Read in your preferred language.

मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल दूसरे सदन की बैठक 21 जुलाई होगी। इसमें ईको ग्रीन को हटाने के फैसले पर बात हो सकती है। 26 जून को कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णयों को सदन में मंजूरी दी जाएगी। बैठक में कूड़ा प्रबंधन का काम देख रही मेसर्स ईकोग्रीन से अनुबंध खत्म करने और बाद में व्यवस्थाओं को देखने का प्रस्ताव लाया जाएगा।
कार्यकारिणी में इस पर निर्णय लेने के लिए महापौर व नगर आयुक्त को अधिकृत कर दिया गया था। नगर आयुक्त की रिपोर्ट पर महापौर ने ईकोग्रीन के साथ अनुबंध समाप्त करने पर मुहर लगा दी है। अब इसे सदन के पटल पर रखा जाएगा।
शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पूर्व में कार्यदायी संस्था से हटाये गए 25 प्रतिशत सफाई श्रमिकों को बहाल करने का निर्णय कार्यकारिणी में लिया गया था। कहा गया था कि तैनाती से पहले वार्डवार सफाई श्रमिकों की संख्या का आकलन किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के हिसाब से इनकी तैनाती होगी। इस पर भी सदन में अंतिम फैसला होगा। वहीं, शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइटें खराब होने से पार्षदों में नाराजगी है।
मेंटीनेंस की जिम्मेदारी ईईएसएल के पास है लेकिन कंपनी कोई काम नहीं कर रही है। इस व्यवस्था पर नगर निगम कंपनी पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर रहा इसके बाद भी बड़ी संख्या में लाइटें खराब हैं। नगर निगम कार्यकारिणी में पार्षदों ने इस मुद्दे को उठाया था। सदन में यह मुद्दा गरमाएगा। कार्यकारिणी में शहर में 72 स्थलों पर टैंपों, टैक्सी व ऑटो , रिक्शा के संचालन की अनुमति पर फैसला नहीं हो सका था। महापौर की अध्यक्षता में बनी कमेटी को अधिकृत किया गया था। इस सम्बंध में चर्चा के बाद फैसला होगा। इसके अलावा सदन में काम मुद्दों को लेकर सपा, कांग्रेस और बसपा के सदस्य हंगामा कर सकते हैं।