ब्यूरो रिपोर्ट/ इटावा : आज सुबह कोहरे की वजह से तकरीबन 8:00 बजे ताखा सरसई नावर रोड पर ग्राम कछपुरा के समीप एक पिक ने मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस को बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसई नावर में भर्ती कराया। हालत अधिक गंभीर होने पर डॉक्टरों ने 1 को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उपर्युक्त घायलों की पहचान हिमांशु उर्फ सोनू पुत्र राजवीर सिंह एवं रवि पुत्र मनोज कुमार ग्राम दौलतपुर ताखा इटावा बताया जा रहा है आपको बता दें यह दोनों अपने गांव से इटावा आईटीआई कॉलेज के लिए जा रहे थे उसी समय गांव से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर कछपुरा गांव के पास इनकी मोटरसाइकिल में सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हिमांशु उर्फ सोनू को सैफई रेफर कर दिया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
भारत
सरसई नावर/ इटावा : पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक की मौत एक घायल।
ब्यूरो रिपोर्ट/ इटावा : आज सुबह कोहरे की वजह से तकरीबन 8:00 बजे ताखा सरसई नावर रोड पर ग्राम कछपुरा के समीप एक पिक ने मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस को बुलाकर दोनों घ
Read in your preferred language.