Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
मनोरंजन

फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान आज फिल्म इंडस्ट्री में कमा रही हैं नाम

साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान आज फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस के दिलों में भी अपनी एक अलग जगह बना चुकी हैं। नई जनरेशन में सारा अली खान के सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। फिल्मों के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी सारा की शायरी से फैंस का मनोरंजन कर
Share:
फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान आज फिल्म इंडस्ट्री में कमा रही हैं नाम
Read in your preferred language.

साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान आज फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस के दिलों में भी अपनी एक अलग जगह बना चुकी हैं। नई जनरेशन में सारा अली खान के सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। फिल्मों के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी सारा की शायरी से फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में सैफ की लाड़ली सारा अली खान फैंस का मनोरंजन नहीं बल्कि इंटरनेट का तापमान बढ़ाती हुई नजर आईं।
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इस तस्वीर में सारा अली खान पूल में खड़े होकर पोज कर रही हैं और उन्होंने सतरंगी बिकिनी पहनी हुई है। इसी के साथ सारा नो-मेकअप लुक और खुले बालों में अपनी खूबसूरती से कहर ढा रही हैं। लेकिन आपको ये जानकर जरुर हैरानी होगी कि हमेशा अपने अतरंगी कैप्शन से प्रशंसकों को खूब हंसाने वाली सारा ने अपनी बोल्ड तस्वीर के साथ कोई भी कैप्शन नहीं डाला है, लेकिन इसके बावजूद मीडिया पर उनकी ये तस्वीर फैंस को दीवाना बना रही है।
सारा अली खान की बोल्डनेस की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। 1 घंटे पहले पोस्ट की गई इस वीडियो को अब तक 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और यूजर्स जमकर अभिनेत्री की खूबसूरती पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ब्यूटीफुल और बहुत ही हॉट'। अन्य यूजर ने लिखा, 'मैम हमें सांस लेने दो'। अन्य यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत स्टाइल एंड लुक'। हालांकि एक फेन उनकी तस्वीर पर कैप्शन न देख काफी दुखी हुआ।