Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा को सारा अली खान करना चाहती हैं डेट, एक्टर का क्या है रिएक्शन

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर, करण जौहर के शो कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगे। इस शो का प्रोमो सामने आया है और आते ही ये वीडियो वायरल हो रहा है। प्रोमो में सारा और जाह्नवी मजेदार स्टेटमेंट दे रहे हैं। प्रोमो में करण जौहर, सारा से पूछते हैं कि उनका क्रश कौन है और किसे वह अब डेट करना चाहें
Share:
विजय देवरकोंडा को सारा अली खान करना चाहती हैं डेट, एक्टर का क्या है रिएक्शन
Read in your preferred language.

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर, करण जौहर के शो कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगे। इस शो का प्रोमो सामने आया है और आते ही ये वीडियो वायरल हो रहा है। प्रोमो में सारा और जाह्नवी मजेदार स्टेटमेंट दे रहे हैं। प्रोमो में करण जौहर, सारा से पूछते हैं कि उनका क्रश कौन है और किसे वह अब डेट करना चाहेंगी। इस पर सारा अली खान ने साउथ के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा का नाम लिया। सारा के इस जवाब से करण जौहर और जाह्नवी कपूर भी हैरान हुए। वहीं सारा, जाह्नवी से भी पूछती हैं कि क्या तुम भी विजय को लाइक करती हो?
बता दें कि करण, सारा से पूछते हैं कि किसी ऐसे शख्स का नाम बताओ जिसे आप डेट करना चाहते हो? पहले सारा मना करती हैं और फिर हंसते हुए विजय देवरकोंडा का नाम लेती हैं। अब शो के इस वीडियो को देखकर विजय ने इस सीन के क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत पसंद आया जिस तरह से आपने देवरकोंडा कहा। बहुत क्यूट था। आपको मेरा बड़ा हग।'
वैसे बता दें कि इससे पहले जब सारा, शो में आई थीं तब जब करण ने उनसे क्रश का सवाल पूछा था तो उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम लिया था और फिर कार्तिक और सारा ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।
खैर फिलहाल विजय की बात करें तो वह पॉपुलर तेलुगु स्टार हैं और उन्होंने अर्जुन रेड्डी जैसी हिट फिल्म दी है। अब विजय जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाले हैं। वह फिल्म लाइगर में नजर आएंगे जिसमे उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में होंगी। फैंस विजय की डेब्यू फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैंवहीं सारा की बात करें तो वह अब लक्ष्मण उत्तेकर की फिल्म में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल में होंगे। इसके अलावा वह गैसलाइट में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में होंगे।