Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
मनोरंजन

सलमान ने शर्ट के बटन खोलकर दिखाई बॉडी, बोले- ये असली हैं

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। इस मौके पर मेकर्स ने भव्य लॉन्च इवेंट रखा, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची। इस दौरान भाईजान ने शर्टलेस होकर उन लोगों का मुंह बंद कर दिया, जिनका मानना था कि उनके एब्स VFX के जरिए बनाए जाते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर
Share:
सलमान ने शर्ट के बटन खोलकर दिखाई बॉडी, बोले- ये असली हैं
Read in your preferred language.

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। इस मौके पर मेकर्स ने भव्य लॉन्च इवेंट रखा, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची। इस दौरान भाईजान ने शर्टलेस होकर उन लोगों का मुंह बंद कर दिया, जिनका मानना था कि उनके एब्स VFX के जरिए बनाए जाते हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी शर्ट के बटन खोलते है और वहां मौजूद सभी लोगों को अपने एब्स दिखाते हैं। सलमान जैसे ही शर्ट के बटन खोलना शुरू की, लोग तालियां और सीटियां बजाने लगे। सलमान ने इवेंट के दौरान कहा- ‘सबको लगता है कि फिल्म में VFX का कमाल है, लेकिन ये असली है। अभी चार है, फिर चार से छह होंगे।’ भाईजान की ये बात सुनकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हैं।
भाईजान के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भाई अपने एब्स पब्लिक में दिखा रहे हैं। यह पूरी तरह से ओरिजिनल है और इसमें कोई VFX नहीं है। दूसरे फैन ने लिखा- 'मैं भाईजान के एब्स लाइव देखे, ये वकाई असली हैं।'
तीसरे यूजर ने लिखा- ‘57 की उम्र में किसी भी एक्टर के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि पब्लिक इवेंट में फैंस के कहने पर एब्स दिखाए, ये मात्र मेगास्टार सलमान ही कर सकते हैं। किसी को ट्रोल करने में क्या ही जाता है। इस उम्र में अगर कोई इतना मेंटेन कर सके, उसे तब बोलना चाहिए।’
किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर को ऑडियंस से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक तरफ सलमान के फैंस 4 साल बाद उनके कमबैक को लेकर एक्साइटेड हैं और फिल्म के साउथ फील की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें ट्रेलर में कुछ भी नया नहीं लगा।