Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
मनोरंजन

सऊदी अरब में सलमान खान को ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का मिला अवॉर्ड, शेयर की इवेंट की फोटो

करीब दो दशकों से ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। ना केवल देश में बल्कि दुनियाभर में उनके फैन्स हैं जो उनसे बेहद प्यार करते हैं। बॉलीवुड में सलमान की फिल्मों को लेकर जिस तरह का क्रेज देखा जाता है वैसा शायद ही किसी और अभिनेता के लिए हो। 56 वर्षीय सलमान सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को
Share:
सऊदी अरब में सलमान खान को  ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का मिला  अवॉर्ड, शेयर की इवेंट की फोटो
Read in your preferred language.

करीब दो दशकों से ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। ना केवल देश में बल्कि दुनियाभर में उनके फैन्स हैं जो उनसे बेहद प्यार करते हैं। बॉलीवुड में सलमान की फिल्मों को लेकर जिस तरह का क्रेज देखा जाता है वैसा शायद ही किसी और अभिनेता के लिए हो। 56 वर्षीय सलमान सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को डेली रूटीन और आने वाली फिल्मों के बारे में जानकारी देते रहते हैं। उन्हें हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स में सम्मान से नवाजा गया इसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
सलमान खान ने रविवार को अवॉर्ड फंक्शन की एक तस्वीर साझा की। उन्हें पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। इवेंट में सलमान खान ने ब्लैक सूट पहना हुआ है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे भाई बू नसीर (Bu Nasser)… आपसे मिलकर अच्छा लगा।‘
सलमान के पोस्ट पर फैन्स ने प्यार जताया। एक फैन ने कहा, ‘बधाई हो सर।‘ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘सुपर भाई जान।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘बेस्ट भाईजान।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह हॉलीवुड अभिनेता जॉन ट्रेवोल्टा से मिलते हैं। सलमान हॉलीवुड के अभिनेता को अपना परिचय देते हुए कहते हैं, ‘मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करता हूं। मेरा नाम सलमान खान है।‘
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही ‘टाइगर 3’ की बची हुई शूटिंग खत्म करेंगे। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ हैं। इसके अलावा उनके पास ‘किक 2’, ‘कभी ईद कभी दिवाली’ और ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल है।