लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र स्थित मटरू मोहाल में गुरुवार रात नशे के लिए भाई सलमान ने बहन रुबी की चाकू से गोद कर हत्या कर हत्या की थी। बचाने पर मां के शरीर पर भी ताबड़तोड़ वार किए। सलमान ने मां के बचकर भागने और बहन की मौत होने पर हत्या को हादसा का रूप देने के लिए सिलेंडर में आग लगा दी। सिलेंडर में विस्फोट होने से शव के चिथड़े उड़ गए थे। ये खुलासा शनिवार को पिता की तहरीर पर दर्ज हुई FIR से हुआ।
मटरू मोहाल निवासी निसार अहमद उर्फ गुड्डू के मुताबिक बेटे सलमान ने गुरुवार को नशेबाजी के लिए पैसे न देने पर घर में सुबह से ही हंगामा शुरू कर दिया था। गुरुवार रात करीब दस बजे सलमान ने फिर हंगामा शुरू कर दिया और बहन रूबी से रुपये मांगे। रूबी के मना करने पर रूबी पर चाकू से हमला बोल दिया।
मां मेहरूनिशा के बीच में जाने पर चाकू से कई वार किए थे। मेहरूनिशा छत के रास्ते होते हुए छज्जे से कूद कर जान बचा ली। वहीं हत्या को हादसा बनाने के लिए सिलेंडर में आग लगा दी। जिसके ब्लास्ट होने से रूबी के चिथड़े उड़ गए। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि सलामान के पिता निसार अहम की तहरीर पर सलमान पर हत्या, साक्ष्य मिटाने की धारा में केस दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश
सलमान ने बहन रुबी की चाकू से गोद कर हत्या कर हत्या की थी, पढ़िए खबर
लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र स्थित मटरू मोहाल में गुरुवार रात नशे के लिए भाई सलमान ने बहन रुबी की चाकू से गोद कर हत्या कर हत्या की थी। बचाने पर मां के शरीर पर भी ताबड़तोड़ वार किए। सलमान ने मां के बचकर भागने और बहन की मौत होने पर हत्या को हादसा का रूप देने के लिए सिलेंडर में आग लगा दी। सिलेंडर में विस्
Read in your preferred language.