Tuesday, 15 September 2026 | 3:25 AM
मनोरंजन

सैफ ने करीना के लिए बजाया गिटार, करीना बोलीं- ये है क्रिसमस का सबसे खास तरीका

सैफ अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्रिसमस नाइट का यह वीडियो करीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। दरअसल बेबो इन दिनों फैमिली के साथ लंदन में वेकेशन मना रही हैं, जहां उन्होंने बेहद स्पेशल अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। सैफ और जेह का यह वी
Share:
सैफ ने करीना के लिए बजाया गिटार, करीना बोलीं- ये है क्रिसमस का सबसे खास तरीका
Read in your preferred language.

सैफ अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्रिसमस नाइट का यह वीडियो करीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। दरअसल बेबो इन दिनों फैमिली के साथ लंदन में वेकेशन मना रही हैं, जहां उन्होंने बेहद स्पेशल अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। सैफ और जेह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में सैफ डिफरेंट अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वो खूबसूरत क्रिसमस ट्री के बगल में बैठ कर गिटार प्ले कर रहे हैं, जो बहुत रोमांटिक लग रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए करीना ने लिखा- ‘किसमस का सबसे अच्छा तरीका, अपने प्यार के साथ गिटार बजाना है। अपने बच्चों और सबसे अच्छे दोस्तों के साथ रहना, सभी के लिए प्यार प्रकाश और संगीत। मैरी क्रिसमस।’
वर्कफ्रंट की बात करें तो, करीना कपूर खान के पास इस वक्त बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं। वो जल्द ही द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स में नजर आने वाली हैं, फिल्म में उनके साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।इसके अलवा उन्होंने डायरेक्टर हंसल मेहता द्वारा डायरेक्टेड एक दिलचस्प थ्रिलर फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं। सैफ की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे।