Tuesday, 15 September 2026 | 5:50 AM
भारत

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में किया डेब्यू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए। मुंबई ने 186 रन का टारगेट 17.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई से सचिन
Share:
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में किया डेब्यू
Read in your preferred language.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए। मुंबई ने 186 रन का टारगेट 17.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मुंबई से सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया, नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन के बीच बहस भी हुई।
मुंबई इंडियंस के यंग बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को 2 सीजन के बाद टीम की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला। अर्जुन तेंदुलकर ने दो ओवर फेंके और 17 रन दिए। अर्जुन को देखने उनकी बहन सारा तेंदुलकर भी वानखेड़े स्टेडियम पहुंची।
वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शतक लगाया। अय्यर ने 104 रनों की आक्रमक पारी खेली। लेफ्टी बैटर ने अपनी पारी में 9 छक्के और 6 चौके जमाए। 5 हजार 476 दिन बाद KKR के किसी बल्लेबाज ने शतक जड़ा है। इससे पहले 2008 में IPL के पहले सीजन के पहले मैच में ही ब्रेंडन मैकुलम ने 158 रन की नाबाद पारी खेली थी।
टॉस के दौरान भारतीय विमेंस टीम और मुंबई इंडियन विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी पहुंचीं। मुंबई इंडियंस ने 'ESA डे' (एदुकतिओन दन स्पोर्ट्स फॉर ऑल) की पहल को सेलिब्रेट किया। इसके जरिए मुंबई इंडियंस ने 36 NGO की 19 हजार लड़कियों को मैच देखने के लिए बुलाया। इसी पहल के तहत हरमनप्रीत भी मैदान पहुंची थीं। मुंबई इंडियंस ने मैच में विमेंस टीम की जर्सी भी पहनी।
मैच के नौवें ओवर की पहली बॉल पर नीतीश राणा ऋतिक शौकीन की गेंद पर रमनदीप सिंह को कैच थमा बैठे। राणा की पारी 10 गेंदों में 5 रन पर ही समाप्त हो गई और कोलकाता का तीसरा विकेट गिर गया।
जैसे ही राणा आउट हो कर पवेलियन की ओर जा रहे थे, ऋतिक शौकीन उनके पास गए और कुछ कहा। इसके बाद राणा ने अपना आपा खो दिया और MI के गेंदबाज को अपशब्द कहते नजर आए। इस दौरान स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव दौड़े और उन्होंने राणा को खींच लिया। पीयूष चावला ने भी राणा को संभाला।