यूक्रेन पर हमला करके राष्ट्रपति पुतिन ने ऐतिहासिक गलती की है, लेकिन इसके लिए रूस को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का कूटनीतिक प्रयास किया जाना चाहिए। यह बड़ी बात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा, युद्धविराम के लिए रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है।
मैक्रों के बयान पर यूक्रेन ने बिना देर किए तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूक्रेन के ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, मैक्रों ने यह बात कहकर केवल फ्रांस का अपमान किया है। रूस के साथ शांति वार्ता का अब सवाल ही पैदा नहीं होता। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा, रूस को अपमानित न करने की बात कहकर राष्ट्रपति मैक्रों ने केवल फ्रांस को अपमानित किया है।
यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद मैक्रों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लगातार वार्ता करते रहे। उन्होंने मास्को का दौरा करके भी युद्ध रुकवाने की कोशिश की थी। मैक्रों की इस कोशिश के लिए रूस के पड़ोसी नाटो सदस्य देशों ने उनकी आलोचना भी की थी। एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में मैक्रों ने कहा है कि हमें रूस को अपमानित नहीं करना चाहिए। हमें कूटनीतिक बातचीत के जरिये ऐसा रास्ता बनाना चाहिए जिससे रूसी सेना यूक्रेन से वापस चली जाए। अगर फ्रांस को इसके लिए मध्यस्थता की जिम्मेदारी मिलती है तो वह उसे निभाने के लिए तैयार है।
यूक्रेनी विदेश मंत्री ने ट्वीट के जरिये कहा कि रूस के अपमान को टालने के लिए जो भी देश कोशिश करेगा, खुद उसे अपमानित होना पड़ेगा। रूस ने अपना अपमान खुद कराया है। हम रूस को उसकी असली हैसियत में ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इससे शांति भी होगी और तमाम लोगों की जान भी बचेगी।
भारत
रूस का यूक्रेन पर हमला गलत, लेकिन पुतिन का अपमान ठीक नहीं : राष्ट्रपति मैक्रों
यूक्रेन पर हमला करके राष्ट्रपति पुतिन ने ऐतिहासिक गलती की है, लेकिन इसके लिए रूस को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का कूटनीतिक प्रयास किया जाना चाहिए। यह बड़ी बात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा, युद्धविराम के लिए रूस और यूक्रेन के
Read in your preferred language.