यूक्रेन-रूस जंग (Russia-Ukraine War) में नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर का प्रवेश हो चुका है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की तुलना हिटलर से करके नया विवाद खड़ा कर दिया है। लावरोव ने कहा कि हिटलर और जेलेंस्की दोनों नाजी हैं और उनमें यहूदी खून है। लावरोव के इस बयान पर इजरायल, अमेरिका और यूक्रेन ने नाराजगी जताई है।
इजराइल के विदेश मंत्री यायर लापिड ने कहा कि लावरोव की टिप्पणी अपमानजनक और अक्षम्य है। यह एक भयानक ऐतिहासिक गलती भी है। यहूदियों ने खुद की हत्या नहीं की है। इजराइल ने रूस के राजदूत को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है। यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंधों का संकेत है, क्योंकि इजराइल ने रूस-यूक्रेन युद्ध में खुद को तटस्थ रखने का प्रयास किया है।
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि लावरोव की टिप्पणी यहूदियों के प्रति रूस के घृणा भाव को दर्शाती है। वहीं, अमेरिकी सांसद चक शूमर ने कहा कि यूक्रेन पर हमले को सही ठहराने की कोशिश करके रूस किसी को बेवकूफ नहीं बना सकता। बयान घिनौना है। रूस के अपराधों को दुनिया ने देखा है।
रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने रविवार को एक इतालवी चैनल से कहा था कि यूक्रेन में कुछ नाजी हो सकते हैं, भले ही राष्ट्रपति जेंलेंस्की सहित कुछ लोग यहूदी हों। वे जब कहते हैं कि अगर हम यहूदी हैं तो नाजीकरण कैसे हो सकता है? हिटलर भी यहूदी था और उसके पास नाजी खून था। जर्मन तानाशाह हिटलर ने काफी घृणा फैलाई। जेलेंस्की भी यहूदी हैं और वह यही कर रहे हैं। लावरोव ने दावा किया कि कई बार हमने यहूदी लोगों से सुना है कि यहूदियों के सबसे बड़े दुश्मन यहूदी ही थे।
रूस हर साल नौ मई को विजय दिवस मनाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1945 में इसी दिन रूस ने हिटलर की नाजी सेना को हराया था। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसी दिन यूक्रेन में एक सैन्य कामयाबी हासिल करने के लिए युद्ध का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, पोप फ्रांसिस ने दावा किया है कि नौ मई को युद्ध खत्म होगा। पुतिन युद्ध खत्म करने की योजना बना चुके हैं।
भारत
जर्मन तानाशाह से की रूसी विदेश मंत्री ने जेलेंस्की की तुलना; इजरायल को ऐतराज
यूक्रेन-रूस जंग (Russia-Ukraine War) में नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर का प्रवेश हो चुका है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की तुलना हिटलर से करके नया विवाद खड़ा कर दिया है। लावरोव ने कहा कि हिटलर और जेलेंस्की दोनों नाजी हैं और उनमें यहूदी खून है। लावरोव के इस बयान
Read in your preferred language.