Tuesday, 15 September 2026 | 12:07 AM
भारत

रूस ने यूक्रेन पर 24 घंटे में दागीं 55 मिसाइलें, रूस-यूक्रेन जंग जारी

जर्मनी ने 25 जनवरी को अपने लेपर्ड-2 टैंक्स यूक्रेन को देने का फैसला किया। इसके बाद रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 25-26 जनवरी को रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी शहरों में 55 मिसाइलें दागीं। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन एयरफोर्स ने दावा किया है कि उसने 55 म
Share:
रूस ने यूक्रेन पर 24 घंटे में दागीं 55 मिसाइलें, रूस-यूक्रेन जंग जारी
Read in your preferred language.

जर्मनी ने 25 जनवरी को अपने लेपर्ड-2 टैंक्स यूक्रेन को देने का फैसला किया। इसके बाद रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 25-26 जनवरी को रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी शहरों में 55 मिसाइलें दागीं। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई।

यूक्रेन एयरफोर्स ने दावा किया है कि उसने 55 में से 47 मिसाइलें तबाह कर दीं। यूक्रेन स्टेट इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक, 20 मिसाइलें राजधानी कीव में गिरीं। एक अधिकारी ने कहा कि खेरसॉन, ह्लेवाखा समेत 11 इलाकों में मिसाइलें गिरीं हैं, इनसे 35 इमारतें तबाह हो गईं। इस दौरान 11 अन्य लोग घायल हुए हैं।

रूसी हमले के बाद कीव के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जिसके बाद इलेक्ट्रिक कंपनी के कर्मचारी बिजली बहाल करने के लिए मशक्कत करते नजर आए
यूक्रेन का कहना है कि रूस अब इंफ्रास्ट्रचर को निशाना बना रहा है। 26 जनवरी को रूसी सैनिकों यूक्रेन के ओडेसा शहर पर हमला किया। इस दौरान कुछ मिसाइलें वहां बने दो बड़े पावर प्लांट में गिरीं। ये तबाह हो गए। शहर में ब्लैकआउट हो गया। 25 जनवरी के ही UNESCO ने इस शहर को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने की घोषणा की थी। UNESCO ने कहा कि इसकी यूनिवर्सल वैल्यू है। इसे ब्लैक सी का पर्ल यानी मोती भी कहा जाता है।
कनाडा ने शुक्रवार (27 जनवरी) को घोषणा की है वो यूक्रेन को 4 लेपर्ड-2 टैंक देगा। डिफेंस मिनिस्टर अनिता आनंद ने इसकी जानकारी दी। यूक्रेन को उम्मीद है कि ये टैंक रूस के खिलाफ जंग में गेमचेंजर साबित होंगे। दूसरी तरफ रूस का कहना है कि ये टैंक्स भी बाकियों की तरह जलकर खाक हो जाएंगे।
8 अक्टूबर 2022 को यूक्रेन ने रूस का कर्च ब्रिज उड़ा दिया था। ये ब्रिज रूस को क्रीमिया से जोड़ता है। इसके बाद रूस ने 10 अक्टूबर को राजधानी कीव समेत 9 शहरों पर 83 मिसाइलें बरसाई थीं। इसमें 12 लोग मारे गए थे। रूस ने ये बड़ा हमला कर्च ब्रिज पर हुए धमाके के बदले में किया था।
15 नवंबर 2022 को रूस ने यूक्रेन पर 100 मिसाइलें दागी थीं। इनमें से दो पोलैंड में गिरीं थीं। तब कीव के मेयर ने लोगों से बंकरों में ही रहने को कहा था।
16 दिसंबर 2022 को 70 मिसाइलें दागकर यूक्रेन के तीन शहरों को तबाह कर दिए थे। क्रिवी रिह इलाके में मिसाइल अटैक से एक रहवासी इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। खेरसॉन में भी कई लोग मारे गए थे।​
29 दिसंबर 2022 को यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला करते हुए समुद्र और आसमान से 120 मिसाइलें दागी थीं। राजधानी कीव समेत 7 शहरों पर ये हमले किए गए थे। इनमें 14 साल की बच्ची समेत 3 लोग घायल हुए थे।