Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
मनोरंजन

गोवा में बिता रही रुबीना दिलैक ने शेयर कीं फैमिली वेकेशन की तस्वीरें

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों फैमिली वेकेशन पर हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) विनर रुबीना दिलैक लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरों को शेयर कर रही हैं। बता दें कि इस वक्त रुबीना गोवा में हैं और परिवार के साथ-साथ पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ जम
Share:
गोवा में बिता रही रुबीना दिलैक ने शेयर कीं फैमिली वेकेशन की तस्वीरें
Read in your preferred language.

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों फैमिली वेकेशन पर हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) विनर रुबीना दिलैक लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरों को शेयर कर रही हैं। बता दें कि इस वक्त रुबीना गोवा में हैं और परिवार के साथ-साथ पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ जमकर क्वालिटी टाइम भी बिता रही हैं। एक्ट्रेस की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रुबीना दिलैक के साथ परिवार की सुपर क्यूट बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।
टीवी सीरियल छोटी बहू फेम रुबीना दिलैक ने गोवा में फैमिली फोटोशूट करवाया है। सामने आई तस्वीरों में रुबीना दिलैक के साथ उनके मम्मी-पापा और अभिनव शुक्ला नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में रुबीना की बहन ज्योतिका दिलैक और उनके मंगेतर भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना दिलैक ने कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगी में आप जहां भी पहुंचे…अपने परिवार को हमेशा साथ लेकर चलें।' इन तस्वीरों पर फैन्स का रिएक्शन लगातार सामने आ रहा है। एक यूजर ने लिखा है, 'कितनी प्यारी फैमिली है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया है, 'आप लोग हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहिए।'

बिग बॉस 14 के दौरान ही रुबीना ने खुलासा किया था कि कुछ ही साल में उनकी शादी कमजोर पड़ने लगी थी। ऐसे में उन्होंने और अभिनव ने अलग होने का फैसला ले लिया था। कपल ने नेशनल टीवी पर यह भी कहा था कि बिग बॉस के जरिए वह एक-दूसरे को समय देना चाहते थे ताकि चीजें सही तरीके से क्लियर हो जाए। फिलहाल तो रुबीना और अभिनव ने एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला लिया और अब वक्त के साथ-साथ उनका रिश्ता और भी मजबूत बनता जा रहा है।