Tuesday, 15 September 2026 | 1:41 PM
मनोरंजन

रुबीना दिलैक नोरा फतेही को टक्कर देती दिखीं

झलक दिखलाजा 10 की आज यानी कि बुधवार से शूटिंग शुरू हो गई है। शो के तीनों जज माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही, करण जौहक से लेकर कंटेस्टेंट्स तक की झलक देखने को मिली। इस दौरान सभी सेलेब्स खूबसूरत आउटफिट्स में नजर आए। हालांकि एक वीडियो जो इस दौरान का सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है वो है रुबीना दिलैक और नोरा फते
Share:
रुबीना दिलैक नोरा फतेही को टक्कर देती दिखीं
Read in your preferred language.

झलक दिखलाजा 10 की आज यानी कि बुधवार से शूटिंग शुरू हो गई है। शो के तीनों जज माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही, करण जौहक से लेकर कंटेस्टेंट्स तक की झलक देखने को मिली। इस दौरान सभी सेलेब्स खूबसूरत आउटफिट्स में नजर आए। हालांकि एक वीडियो जो इस दौरान का सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है वो है रुबीना दिलैक और नोरा फतेही का। दरअसल, दोनों साथ में नजर आईं और दोनों ने एक ग्लैमरस और शिमरी ड्रेस पहना है। दोनों के लुक्स से फैंस काफी इम्प्रेस हुए। सभी इस वीडियो पर रुबीना और नोरा पर प्यार बरसा रहे हैं।
नोरा ने ब्लू कलर का शिमरी टॉप और थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहनी थी। इस ड्रेस में वह अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसके साथ उन्होंने हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल रखा था जिसमें वह शानदार लग रही थीं।
वहीं रुबीना ने ग्रीन कलर का शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहना था। रुबीना का हेयर स्टाइल भी काफी अलग था। दोनों साथ में खूब बात करती हैं और फैंस ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि शो में दोनों के बीच कैसा बॉन्ड दिखता है।
शो के इस सीजन के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स हैं रुबीना दिलैक, निया शर्मा, शिल्पा शिंदे, धीरज धूपर, नीति टेलर, फैसल शेख, अली असगर, पारस कलनावत, गश्मीर महाजनी, जोरावर कालरा, अमृता खानविलकर, गुंजन सिन्हा।