Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
मनोरंजन

हैंडसम अभिनव शुक्ला का हमशक्ल देख चीखते-चिल्लाते भाग खड़ी हुईं रूबीना दिलैक

कलर्स टीवी के रियलटी शो 'खतरो के खिलाड़ी' सीजन 12 की शूटिंग इन दिनों जोरो- शोरो से चल रही है। इस बीच शो के मेकर्स नए-नए प्रोमो शेयर करते रहते हैं। जिनमें कंटेस्टेंट कभी होस्ट रोहित शेट्टी के साथ मस्ती करते तो कभी रोहित इनकी क्लास लगाते नजर आते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वे टीवी की
Share:
हैंडसम अभिनव शुक्ला का हमशक्ल देख चीखते-चिल्लाते भाग खड़ी हुईं रूबीना दिलैक
Read in your preferred language.

कलर्स टीवी के रियलटी शो 'खतरो के खिलाड़ी' सीजन 12 की शूटिंग इन दिनों जोरो- शोरो से चल रही है। इस बीच शो के मेकर्स नए-नए प्रोमो शेयर करते रहते हैं। जिनमें कंटेस्टेंट कभी होस्ट रोहित शेट्टी के साथ मस्ती करते तो कभी रोहित इनकी क्लास लगाते नजर आते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वे टीवी की छोटी बहु रूबिना दिलैक का उनके पति अभिनव शुक्ला का नाम लेकर होश उड़ाते दिख रहे हैं।
दरअसल, शो के एक टास्क के दौरान रोहित शेट्टी एक्ट्रेस से बताते हैं कि उन्हें हैंडसम अभिनव शुक्ला का एक हमशक्ल दिखा। जिसे वे अपने साथ लेकर आए हैं और रूबिना को उन्हें किस करना पड़ेगा और बस यही सिम्पल सा उनका टास्क है। जिसके बाद शर्माती रूबिना उस हैंडसम हंक का इंतजार करने लगती हैं। फिर फीछे से एक शख्स अपने हाथ में एक बड़ा-सा मेंढक लेकर आता है और रोहित बताते हैं कि ये मेंढक ही वह हैंडसम हंक है जिसे रूबिना को किस करना है।
जिसे देख पहले तो रूबिना का दिमाग चकरा जाता है, फिर वो भाग खड़ी होती हैं और चीखने- चिल्लाने लगती हैं, लेकिन टास्क तो टास्क है और 'खतरो के खिलाड़ी' में आए तो मुकर भी नहीं सकते। फिर क्या था बॉसलेडी की दादागिरी रोहित शेट्टी के सामने बिल्कुल भी न चली और उन्हें मन मार के रोते- गाते, चीखते- चिल्लाते उस मेंढक को किस करना पड़ा। इस टास्क को करते हुए भले ही रूबिना की सांसे थम गई हो लेकिन वहां मौजूद रोहित समेत बाकी कंटेस्टेंट को खूब मचा आया।
वहीं, शो की एक और कंटेस्टेंट श्रीति झा को भी ऐसा ही कुछ टास्क दिया गया। 'कुमकुम भाग्य' की भोली-भाली 'प्रज्ञा' को मगरमच्छ दिया गया। जिसे उन्हें किस करना पड़ा। इसके अलावा उन्हें सांप के साथ भी कुछ स्टंट करने पड़ें।
बता दें कि खतरो के खिलाड़ी सीजन 12 में रुबीना दिलैक और श्रीति झा के अलावा राजीव अदातिया, प्रतीक सहजपाल, फैजल शेख, चेतना पांडे, शिवांगी जोशी, जन्नत जुबैर रहमानी, निशात भट्ट, मोहित मलिक और अनेरी वाजानी जैसे कई अन्य सितारें भी शामिल हैं।