Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
मनोरंजन

अंकिता लोखंडे का लुक कॉपी करके बटोरी रुबीना दिलैक ने वाहवाही

अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की दमदार केमेस्ट्री को तो लोग बिग बॉस 14 के दौरान देख ही चुके हैं। रुबीना के ज्यादातर फोटोशूट अभिनव ही करते हैं। रुबीना दिलैक की नई तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंटबॉक्स में लिखा है, 'माशाअल्लाह आपका जवाब नहीं है…।' एक और यूजर ने लिखा है
Share:
अंकिता लोखंडे का लुक कॉपी करके बटोरी रुबीना दिलैक ने वाहवाही
Read in your preferred language.

अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की दमदार केमेस्ट्री को तो लोग बिग बॉस 14 के दौरान देख ही चुके हैं। रुबीना के ज्यादातर फोटोशूट अभिनव ही करते हैं।
रुबीना दिलैक की नई तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंटबॉक्स में लिखा है, 'माशाअल्लाह आपका जवाब नहीं है…।' एक और यूजर ने लिखा है, 'रुबीना आपकी खूबसूरती के आगे तो अच्छे-अच्छे नहीं टिकते हैं…आपकी सादगी ही आपकी सबसे बड़ी खूबसूरती है।' रुबीना के कमेंटबॉक्स में ऐसे हजारों रिएक्शन हैं। लोगों को रुबीना का नया लुक काफी पसंद आ रहा है।

कुछ दिन पहले ही 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे ने रफल साड़ी में ही एक फोटोशूट करवाया था। अंकिता लोखंडे के इस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। रुबीना दिलैक की नई तस्वीरों को देखकर अंकिता का यही लुक एकदम से याद आता है। वैसे आपको दोनों में से किसका स्टाइल सबसे ज्यादा पसंद आया? कमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।