लखनऊ में गुरुवार को रूबरू फाउंडेशन ने ‘रूबरू एक शाम नारी शक्ति के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिला शख्सियतों को ‘रूबरू अवध रत्न से’ सम्मानित किया गया। साथ ही स्त्री विमर्श पर सेमिनार भी आयोजित हुआ। इस दौरान एसपीईओडबल्यू पुलिस मुख्यालय हबीबुल हसन चीफ गेस्ट रहे। साथ ही पंजाबी एक्ट्रेस मनप्रीत कौर और पूर्व पुलिस महानिदेशक महेश चंद्र द्विवेदी विशेष गेस्ट रहे। फाउंडेशन के संस्थापक इरशाद राही और सचिव अजहर ने मेहमानों का स्वागत किया।
समारोह में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ के अलावा अन्य शहरों के कवि--कवयत्रियों ने रचनाएं सुनाईं। वरिष्ठ कवि और कहानीकार इरशाद राही ने महफिल जमाई। “अब वो भी जमाना गुजर गया” सुनकर श्रोताओं ने तालियां बजाईं। साथ ही सीमा मौर्य शैली, शशि पांडेय, वीना अब्राहम सिंह और वर्षा श्रीवास्तव ने भी कविता से श्रोताओं का दिल जीत लिया। इसके अलावा हबीबुल हसन और महेश चंद्र द्विवेदी ने भी लोगों की डिमांड पर कुछ लाइनें सुनाईं।
सम्मान पाने वालों में स्वरा त्रिपाठी, सीमा मौर्य शैली, पत्रकार शशि पाण्डेय, कवयत्रि वीणा अब्राहम सिंह, कवयत्रि श्वेता शुक्ला, कवयत्रि वर्शा श्रीवास्तव, कवयत्रि डॉ सुधा मिश्रा, अध्यापिका एवं कवयत्रि डॉ दानिशा फातिमा शामिल रहीं। इस दौरान इरशाद राही ने कहा रूबरू साहित्य क्षेत्र में लगातार योगदान कर रहा है। ये उर्दू और हिंदी के पुराने और नए कलमकारों के लिए एक बहुत बड़ा मंच है। हम हमेशा साहित्य के लिए अपना पूरा सहयोग देते रहेंगे।
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में असमा हुसैन, अदीबा इरशाद, कविता मिश्रा, अनम हुसैन, अवधेष सोनकर, दानिश अली, सपना गौड़, जिकरा इम्तियाज, मरियम हुसैन और हरीश ने भी योगदान दिया।
उत्तर प्रदेश
रूबरू फाउंडेशन ने ‘रूबरू एक शाम नारी शक्ति के नाम’ कार्यक्रम का किया आयोजन, पंजाबी एक्ट्रेस मनप्रीत कौर भी उपस्थित रहीं
लखनऊ में गुरुवार को रूबरू फाउंडेशन ने ‘रूबरू एक शाम नारी शक्ति के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिला शख्सियतों को ‘रूबरू अवध रत्न से’ सम्मानित किया गया। साथ ही स्त्री विमर्श पर सेमिनार भी आयोजित हुआ। इस दौरान एसपीईओडबल्यू पुलिस मुख्यालय हबीबुल हसन चीफ गेस्ट रहे। साथ ही पंजाबी एक्ट्रेस
Read in your preferred language.