Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
UP News

फर्रुखाबाद में शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहन चालकों के लिए ज़रूरी जानकारी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 श्रावण मास की शिवरात्रि पर्व को देखते हुए जनपद फतेहगढ़ में यातायात की सुगमता व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी माल वाहनों (जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर, लोडर आदि) के लिए विशेष रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। यह डायवर्जन 22 जुलाई 2025 को सायं 6:00 ब
Share:
फर्रुखाबाद में शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहन चालकों के लिए ज़रूरी जानकारी
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 श्रावण मास की शिवरात्रि पर्व को देखते हुए जनपद फतेहगढ़ में यातायात की सुगमता व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी माल वाहनों (जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर, लोडर आदि) के लिए विशेष रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। यह डायवर्जन 22 जुलाई 2025 को सायं 6:00 बजे से 23 जुलाई 2025 को सायं 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निम्नलिखित मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है –

डायवर्जन की व्यवस्था इस प्रकार है:

1. कन्नौज से कानपुर रोड होकर फतेहगढ़ आने वाले सभी भारी माल वाहनों को गुरसहायगंज (जनपद कन्नौज) से छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

2. छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ को आने वाले भारी वाहनों को छिबरामऊ से बेबर (जनपद मैनपुरी) की ओर मोड़ा जाएगा।

3. बेबर (मैनपुरी) की ओर से फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहनों को बेबर क्षेत्र में ही रोका जाएगा।

4. जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहनों को बिराहिमपुर, अलीगंज बॉर्डर (जनपद एटा) पर रोका जाएगा।

5. शाहजहाँपुर-बरेली की ओर से फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहनों को थाना अल्लागंज और हुल्लापुर (जनपद शाहजहाँपुर) में,जरियनपुर चौराहे से ढाई घाट (शमशाबाद) की ओर आने वाले वाहनों को जरियनपुर (शाहजहाँपुर) में रोका जाएगा।

6. हरदोई की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले भारी वाहनों को रूपापुर थाना सवायजपुर (जनपद हरदोई) में रोक दिया जाएगा।

प्रशासन की अपील:

जनहित व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ट्रक, टेंकर, लोडर व अन्य भारी वाहन चालकों से अपील है कि वे निर्देशित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी से बचें। यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें ताकि शिवरात्रि पर्व के अवसर पर कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।