Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद की मछली मंडी में हो गया मुर्गा चोरी, व्यापारियों में हुआ झगड़ा

मुर्गा गायब करने के आरोप पर देर शाम लालसराय स्थित मछली मंडी में दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले, जिससे सड़क पर भीड़ लग गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। मछली मंडी में शाम को भीड़ हो जाती है। मंडी में मछली के अलावा मुर्गा मीट की भी दुकानें हैं। शाम को दो व्यापारी आपस में भिड़ गए और अचानक
Share:
फर्रुखाबाद की मछली मंडी में हो गया मुर्गा चोरी, व्यापारियों में हुआ झगड़ा
Read in your preferred language.

मुर्गा गायब करने के आरोप पर देर शाम लालसराय स्थित मछली मंडी में दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले, जिससे सड़क पर भीड़ लग गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।

मछली मंडी में शाम को भीड़ हो जाती है। मंडी में मछली के अलावा मुर्गा मीट की भी दुकानें हैं। शाम को दो व्यापारी आपस में भिड़ गए और अचानक मारपीट होने लगी। मारपीट में कुछ लोगों को चोटें भी आईं। जिससे अफरातफरी मच गई। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए बैठाया है। कुछ लोग समझौता कराने के प्रयास में भी जुटे रहे।