Monday, 14 September 2026 | 11:14 PM
भारत

रोड सेफ्टी विश्व सीरीज : इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका को हराकर जीता खिताब

भारतीय लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऑलराउंडर यूसुफ पठान भारतीय जीत के नायक रहे। उन्होंने नाबाद 62 रन बनाने के अलावा 26 रन देकर दो विकेट भी लिए। श्रीलंका की टीम रविवार की रात खेले गये मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा क
Share:
रोड सेफ्टी विश्व सीरीज : इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका को हराकर जीता खिताब
Read in your preferred language.

भारतीय लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऑलराउंडर यूसुफ पठान भारतीय जीत के नायक रहे। उन्होंने नाबाद 62 रन बनाने के अलावा 26 रन देकर दो विकेट भी लिए।

श्रीलंका की टीम रविवार की रात खेले गये मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 167 रन ही बना पाई। सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 43 जबकि चिंताका जयसिंघे ने 40 रन बनाए जबकि कप्तान तिलकरत्ने दिलशान 21 रन का योगदान ही दे सके। भारत की तरफ से यूसुफ के अलावा उनके भाई इरफान पठान ने 29 रन देकर दो जबकि मनप्रीत गोनी और मुनाफ पटेल ने एक एक विकेट लिया।

इससे पहले युवराज सिंह और यूसुफ पठान ने अर्धशतक जमाये जिससे भारतीय टीम चार विकेट पर 181 रन बनाने में सफल रही। युवराज ने 41 गेंदों पर 60 रन बनाये जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। यूसुफ पठान ने अपनी नाबाद पारी में 36 गेंदें खेली तथा चार चौके और पांच छक्के लगाये। इन दोनों के अलावा दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पारी का आगाज करते हुए 30 रन बनाये जिसमें पांच चौके शामिल हैं। श्रीलंका की तरफ से कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया। रंगना हेराथ, जयसूर्या, फारवेज महरूफ और कौशल्या वीरारत्ने ने 1-1 विकेट लिया।