Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में सड़क हादसा; 10 की मौत

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 10 की मौत हुई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी श्रद्धालु हरिद्वार से गंगा-स्नान करके घर लौट रहे थे। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम, एसपी जिला अस्पताल पहुंचे।
Share:
पीलीभीत में सड़क हादसा; 10 की मौत
Read in your preferred language.

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 10 की मौत हुई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी श्रद्धालु हरिद्वार से गंगा-स्नान करके घर लौट रहे थे। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम, एसपी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि पिकअप के ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे ये हादसा हुआ है। सीएम योगी और सपा ने हादसे पर दुख जताया है।

एक्सीडेंट गजरौला थाना क्षेत्र के मालामुड़ के पास हुआ। 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दो अन्य लोगों की मौत हो गई। हादसे में बचे प्रवीण ने बताया कि, सुबह कुछ लोग पिकअप में गहरी नींद में सोए हुए थे। कुछ लोग जगे हुए थे। पिकअप जैसे ही गजरौला के पास पहुंची थी कि एक तेज धक्का लगा। देखा तो पेड़ से टकराने के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए थे। हर तरफ खून फैला हुआ था। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल लेकर आई। हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक दिनेश पी जिला अस्पताल पहुंचे।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा