Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
भारत

शादी के बंधन में बंधे ऋतुराज गायकवाड:महाराष्ट्र की क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ लिए 7 फेरे

चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले विस्फोटक ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने शादी कर ली है। गायकवाड ने शनिवार रात महाराष्ट्र की क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ 7 फेरे लिए। महाबालेश्वर में ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी की रस्में हुईं। ऋतुराज इस साल शादी करने वाले 5वें भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले, शार्दूल ठाकुर, हार्दि
Share:
शादी के बंधन में बंधे ऋतुराज गायकवाड:महाराष्ट्र की क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ लिए 7 फेरे
Read in your preferred language.

चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले विस्फोटक ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने शादी कर ली है। गायकवाड ने शनिवार रात महाराष्ट्र की क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ 7 फेरे लिए। महाबालेश्वर में ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी की रस्में हुईं।

ऋतुराज इस साल शादी करने वाले 5वें भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले, शार्दूल ठाकुर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और केएल राहुल ने भी शादी की थी।

उत्कर्षा महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। वह अपने राज्य के लिए खेल चुकी हैं। वे दाएं हाथ की ऑलराउंडर हैं, यानी कि उत्कर्षा बैटिंग और बॉलिंग दोनों करती हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था। फिलहाल वे पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं। उत्कर्षा का जन्म 13 अक्तूबर 1998 को हुआ था।

ऋतुराज ने शादी के लिए टीम इंडिया से छुट्टी ली है। वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें स्टैंड बाय के रूप में चुना गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। ऋतुराज की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया।

ऋतुराज और उत्कर्षा आईपीएल फाइनल के बाद साथ नजर आए थे। उत्कर्षा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर भी छुए थे।

भारत के लिए एक वनडे और नौ टी20 खेलने वाले ऋतुराज ने देश के लिए कुल 154 रन बनाए हैं। टी20 में वह एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। हालांकि, लगातार मौके मिलने पर वह बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।