Tuesday, 15 September 2026 | 12:38 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा – डीएम व एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जनपद में आज समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) प्रारम्भिक परीक्षा-2023 शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्
Share:
फर्रुखाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा – डीएम व एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जनपद में आज समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) प्रारम्भिक परीक्षा-2023 शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़, रोजी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़, बद्री विशाल पीजी कॉलेज फर्रुखाबाद, मॉडर्न पब्लिक स्कूल रेलवे रोड, केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज, तथा गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल लाल दरवाजा सहित कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा संचालन में पूरी सजगता एवं निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षाएं अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी होती हैं, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी निगरानी, मेटल डिटेक्टर एवं बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण रोक जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस बार परीक्षा जनपद के 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 12,936 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से केवल 4,796 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे, जबकि 8,140 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान जनपद में कहीं से भी कोई अनुचित गतिविधि या अव्यवस्था की सूचना प्राप्त नहीं हुई, जिससे प्रशासन की तैयारी और निगरानी की सराहना की जा रही है।