Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में दिव्यांगजन उपकरण वितरण की तैयारियों की समीक्षा बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 30 सितंबर को आयोजित होने वाले दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह कार्यक्रम सात
Share:
फर्रुखाबाद में दिव्यांगजन उपकरण वितरण की तैयारियों की समीक्षा बैठक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 30 सितंबर को आयोजित होने वाले दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यह कार्यक्रम सातनपुर मंडी परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजन को व्हीलचेयर, ब्लाइंड स्टिक और हियरिंग एड सहित अन्य उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि—सभी लाभार्थियों को मंडी स्थल तक बसों के माध्यम से लाने और कार्यक्रम उपरांत घर तक सुरक्षित पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लाभार्थियों से उनका पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। सभी लाभार्थियों की सूची तैयार कर उनका वर्गीकरण भी कर लिया जाए।

कार्यक्रम स्थल पर एक पंजीकरण पटल अवश्य लगाया जाए ताकि यदि कोई पात्र आवेदक छूट गया हो तो भविष्य में उसे भी लाभ मिल सके। कार्यक्रम उपरांत लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया जाए, जिससे योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी लाभार्थी सकुशल आएं और सकुशल वापस जाएं। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और तैयारियों पर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम एलिम्को कानपुर द्वारा आयोजित किया जाएगा।