Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड मैनेजर के साथ 42 हजार रुपए की ठगी

लखनऊ में बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड मैनेजर के साथ 42 हजार रुपए की ठगी हुई है। सोशल मीडिया पर लड़की की आईडी से जालसाजों ने 74 साल के बुजुर्ग से पहले दोस्ती की। फिर वीडियो कॉल करके उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करके 42 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कराया। घटना लखनऊ के आशियाना एरिया की है। जानकारी क
Share:
बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड मैनेजर के साथ 42 हजार रुपए की ठगी
Read in your preferred language.

लखनऊ में बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड मैनेजर के साथ 42 हजार रुपए की ठगी हुई है। सोशल मीडिया पर लड़की की आईडी से जालसाजों ने 74 साल के बुजुर्ग से पहले दोस्ती की। फिर वीडियो कॉल करके उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करके 42 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कराया। घटना लखनऊ के आशियाना एरिया की है।
जानकारी के मुताबिक आशियाना सेक्टर-एल के रहने वाले निरंजन कुमार गौतम मार्च 2010 में बैंक ऑफ बड़ौदा से रिटायर हुए थे। वे परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर लड़की वाली आईडी से दोस्ती उनको भारी पड़ गई है।
निरंजन ने पुलिस के पास साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने षड्यंत्र करके उनके साथ साइबर जालसाजी की है। फेसबुक के जरिए एक लड़की की आईडी बनाकर उनसे दोस्ती की गई। कुछ दिन बात करने के बाद लड़की वीडियो कॉल पर न्यूड होकर उनके सामने आई।
इसके बाद दो-तीन वीडियो भी उसने बना लिया। फिर कुछ दिन बाद एक मोबाइल से धमकी मिलने लगी। इस दौरान उनसे एक बार 31 हजार और 10 हजार 500 की ठगी कर ली गई। फिर दूसरी बार भी करीब 10 हजार ले लिए।
निरंजन का कहना है कि लड़की को सिर्फ फेसबुक ऐप के जरिए जानते हैं। उससे न तो कभी मिले हैं, न ही देखा है। ट्रैप में फंसाने के बाद जालसाज उन पर लगातार पैसे देने का दबाव बना रहे हैं और ब्लैकमेल कर रहे हैं। निरंजन हार्ट के मरीज हैं। डायबिटीज और बीपी से भी परेशान हैं, चलने में भी असमर्थ हैं।
उनकी पत्नी का देहांत अप्रैल 2010 में कैंसर से देहांत हो गया था। तब से वह अपने बेटे के साथ अकेले ही रहते हैं। बेटे का दिमागी संतुलन बहुत ज्यादा ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।