Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
भारत

कोरोना से जुड़े प्रतिबन्ध को हटाने से इंटरनेशनल ट्रैवलर्स को होगी आसानी

अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोरोना संबंधी एक महत्वपूर्ण नियम में बदलाव किया है। इसके तहत बोर्डिंग से एक दिन पहले कोरोना टेस्ट कराने की अनिवार्यता अब समाप्त कर दी गई है। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक यह नियम रविवार रात 12 बजे के बाद समाप्त हो जाएगा। अधिकारी का कहना है कि सेंटर
Share:
कोरोना से जुड़े प्रतिबन्ध को हटाने से इंटरनेशनल ट्रैवलर्स को होगी आसानी
Read in your preferred language.

अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोरोना संबंधी एक महत्वपूर्ण नियम में बदलाव किया है। इसके तहत बोर्डिंग से एक दिन पहले कोरोना टेस्ट कराने की अनिवार्यता अब समाप्त कर दी गई है। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक यह नियम रविवार रात 12 बजे के बाद समाप्त हो जाएगा। अधिकारी का कहना है कि सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंसन ने तय किया है कि अब इसकी जरूरत नहीं है।
बाइडेन प्रशासन ने इस टेस्ट को पिछले साल अनिवार्य बनाया था। उसके बाद उसने यूरोप, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और ईरान समेत कई देशों पर लगे यात्रा प्रतिबंध हटा दिए थे। इसके बदले में नियम बनाया गया था कि अमेरिका की यात्रा कर रहे अन्य देशों के वयस्क पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होने चाहिए। इसके बाद यह नियम बनाया गया था कि पूरी तरह से वैक्सीनेटेड व्यक्ति यात्रा से तीन दिन पहले का निगेटिव टेस्ट का प्रूफ दिखाएंगे। वहीं नॉन वैक्सीनेटेड लोगों से यह टेस्ट यात्रा के एक दिन पहले का मांगा गया था। बीते साल नवंबर में जब ओमिक्रॉन वैरिएंट खतरा सबसे ज्यादा बढ़ गया था, तब बाइडेन प्रशासन ने सभी यात्रियों के लिए पाबंदियां सख्त कर दी थीं। इस दौरान वैक्सीनेटेड और नॉन वैक्सीनेटेड सभी लोगों के लिए पाबंदियां समान रूप से लागू की गई थीं। इस बीच एयरलाइंस और टूरिज्म ग्रुप सरकार पर इन पाबंदियों को हटाने का लगातार दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि इन प्रतिबंधों के चलते लोग अमेरिका की यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। वहीं कई अन्य देशों ने पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों के लिए टेस्ट के नियम हटा लिए थे।