Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
मनोरंजन

तस्वीर शेयर कर बचपन को किया याद, पढ़िए एक्ट्रेस कंगना के जीवन के बारे में

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने रविवार को ट्विटर हैंडल पर अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने बताया की वो बचपन में स्कूल बंक करके फोटोशूट करवाने जाया करती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि ये सारी फोटोज उनके शर्मा अंकल ने खींची हैं, जो बचपन से
Share:
तस्वीर शेयर कर बचपन को किया याद, पढ़िए एक्ट्रेस कंगना के जीवन के बारे में
Read in your preferred language.

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने रविवार को ट्विटर हैंडल पर अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने बताया की वो बचपन में स्कूल बंक करके फोटोशूट करवाने जाया करती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि ये सारी फोटोज उनके शर्मा अंकल ने खींची हैं, जो बचपन से उन्हें फोटोशूट के लिए मोटिवेट करते थे।

दरअसल एक फैन पेज ने कंगना के बचपन की कुछ फोटोज शेयर की थीं। पोस्ट शेयर करते हुए फैन पेज ने लिखा- ‘इस उम्र में नॉर्मल लोग बेहद शर्मीले होते हैं, लेकिन कंगना जैसे लिजेंड्स डैशिंग पोज देते हैं।’
पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- ‘मैं फोटो शूट्स के चक्कर में क्लासेस बंक किया करती थी। हमारे गांव में शर्मा जी एक स्टूडियो था, जिसका नाम ‘शर्मा अंकल स्टूडियो’ था। अंकल हमेशा मुझे फोटोज खिंचवाने के लिए मोटिवेट करते थे।
कंगना ने आगे कहा- वो इसके बड़े प्रिंट्स बनवाते और उसे अपने स्टूडियो की दीवार पर लगवाया करते थे। वो मेरी फोटोज के प्रिंट्स बनवाते थे और उसे अपने स्टूडियो की दीवार पर लगवाते थे, हर कोई जो उनके स्टूडियो से गुजरता तो मेरी फोटोज पर बातें करता।’
कंगना ने कुछ अन्य तस्वीरें शेयर करते हुए शर्मा अंकल का जिक्र किया और कहा- ये सारी फोटो शर्मा अंकल ने खींची हैं, जिन्हें मुझपर बहुत भरोसा था, वो मुझपर हमेशा बहुत भरोसा करते थे।
कंगना की फोटोज पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-' आप बचपन से ही शरारती थीं। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'जब आप दोबारा कभी अपने गांव जाना तो शर्मा अंकल से और भी फोटोज क्लिक करवाना।