Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना की हुई रणबीर कपूर की एनिमल में एंट्री, पुष्पा एक्ट्रेस ने इस हसीना को किया रिप्लेस

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म एनिमल (Animal) में पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की एंट्री हो चुकी है। कुछ समय पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने इस फिल्म से किनारा किया है। परिणीति चोपड़ा ने यह फिल्म इम्तियाज अली की चमकीला की वजह से छोड़ी है।
Share:
रश्मिका मंदाना की हुई रणबीर कपूर की एनिमल में एंट्री, पुष्पा एक्ट्रेस ने इस हसीना को किया रिप्लेस
Read in your preferred language.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म एनिमल (Animal) में पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की एंट्री हो चुकी है। कुछ समय पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने इस फिल्म से किनारा किया है। परिणीति चोपड़ा ने यह फिल्म इम्तियाज अली की चमकीला की वजह से छोड़ी है। दरअसल दोनों ही फिल्मों के शूटिंग एक ही समय पर शुरू होनी थी और इसी वजह से परिणीति ने एनिमल को छोड़ने का फैसला ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति के जाते ही डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने रश्मिका मंदाना को एनिमल के लिए अप्रोच किया है।
क्राइम ड्रामा एनिमल में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं और फिल्म में रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट नजर आएंगी। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा फिल्म एनिमल में परिणीति चोपड़ा को लेने के लिए उत्सुक हैं। बता दें कि फिल्म में रश्मिका मंदाना एक्टर रणबीर कपूर की पत्नी का रोल अदा करेंगी। एनमिल से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार को महसूस हुआ कि इस फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना परफेक्ट च्वाइस रहेंगी। वह दोनों लोग चाहते हैं कि रणबीर कपूर के अपोजिट किसी नए चेहरे को रखा जाए। उनके अनुसार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पर्दे पर आग ही लगा देगी।'
अल्लू अर्जुन की पुष्पा के जरिए धमाल मचाने वाली रश्मिका मंदाना के पास इस वक्त बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में हैं। जल्द ही वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास विकास बहल की अपकमिंग फिल्म गुडबाय भी है। रश्मिका डायरेक्टर अनुदीप की फिल्म SK 12 में भी नजर आने वाली हैं।