भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ के नाम से मशहूर कलाकार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री के तमाम सितारे और फैंस दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की बधाई देने में जुटे हुए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइनें आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने उन्हें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दे डाली है। दोनों ही हसीनाओं ने सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव के साथ तस्वीरें शेयर करके उनकी लम्बी उम्र की दुआ मांगी है।
आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर दिनेश लाल यादव संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है, 'मेरे स्पेशल बॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं…अच्छे समय से लेकर बुरे समय तक तुम हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हो। 8 साल से आपको जानना मेरी जिंदगी के खूबसूरत सालों में से एक है। खूब खुश रहिए, दीर्घायु रहिए, हमेशा स्वस्थ रहिए और जीवन भर ऐसे ही एक नम्बर रहिए।' रानी चटर्जी ने भी खास अंदाज में दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की बधाई दे डाली है। उन्होंने लिखा है, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सुपरस्टार दिनेश लाल यादव..आपकी सादगी ही आपको बेहद खास बनाती है…आपकी सरलता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। इस सदैव कायम रखिएगा। सुपरस्टार तो हमारी इंडस्ट्री में बहुत है पर आप जैसा तो सिर्फ आप ही हैं। भगवान आपको खुश रखें..हैप्पी बर्थडे।'
दिनेश लाल यादव को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हिट मशीन कहा जाए तो कम नहीं होगा। उनके नाम एक साल में 5-5 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है। इन फिल्मों में पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शेवाला 2, राजाबाबू, जिगरवाला और गुलामी के नाम शामिल हैं। बता दें कि दिनेश लाल यादव ने सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।
मनोरंजन
दिनेश लाल यादव को रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे ने दी जन्मदिन की बधाई, मांगी लम्बी उम्र की दुआ
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ के नाम से मशहूर कलाकार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री के तमाम सितारे और फैंस दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की बधाई देने में जुटे हुए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइनें आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और रानी चटर्जी (Rani
Read in your preferred language.