Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
मनोरंजन

रणदीप ने घटाया सावरकर बनने के लिए 26 किलो वजन, एक्टर रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ है। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें रणदीप को पहचान पाना मुश्किल है। फिल्म में रणदीप स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के रोल में नजर आ रहे हैं और इस किरदार की स्किन में जाने के लिए एक्टर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हाल ही में
Share:
रणदीप ने घटाया सावरकर बनने के लिए 26 किलो वजन, एक्टर रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ है। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें रणदीप को पहचान पाना मुश्किल है। फिल्म में रणदीप स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के रोल में नजर आ रहे हैं और इस किरदार की स्किन में जाने के लिए एक्टर ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
हाल ही में दिए एक इंटव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बताया कि रणदीप ने इस किरदार के लिए 26 किलो वेट लॉस किया। ऐसा करने के लिए उन्होंने 4 महीनों तक रोज सिर्फ एक खजूर खाया और एक ग्लास दूध पिया।
पंडित ने आगे बताया कि रणदीप अपने किरदार में पूरी तरह इन्वॉल्व हो गए थे। वेट लॉस के अलावा रणदीप ने इस किरदार को रियल बनाने के लिए अपने बाल भी मुंडवाए। यही वजह है कि जब आप टीजर में उन्हें देखते हैं तो चौंक जाते हैं। रणदीप ने इससे पहले फिल्म ‘सरबजीत’ के लिए 28 दिन में 18 किलो वजन कम किया था।
इस फिल्म का टीजर शनिवार को सावरकर की 140वीं बर्थ एनिवर्सरी पर रिलीज किया गया है। फिल्म में रणदीप के अलावा टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और अमित सियाल अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह रणदीप की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है, जो इसी साल थिएटर्स में रिलीज होगी।