Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
मनोरंजन

रणबीर कपूर किशोर कुमार की बायोपिक में आएंगे नजर, बोले- 11 सालों से इस पर काम कर रहा हूं, अनुराग बसु लिख रहे स्क्रिप्ट

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही दिवंगत एक्टर-सिंगर किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। हाल ही में रणबीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशनल इवेंट में इस खबर की पुष्टि की है। इस दौरान रणबीर ने कहा, 'मैं किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा हूं और पिछले 11 सालों से इस पर काम क
Share:
रणबीर कपूर किशोर कुमार की बायोपिक में आएंगे नजर, बोले- 11 सालों से इस पर काम कर रहा हूं, अनुराग बसु लिख रहे स्क्रिप्ट
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही दिवंगत एक्टर-सिंगर किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। हाल ही में रणबीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशनल इवेंट में इस खबर की पुष्टि की है।
इस दौरान रणबीर ने कहा, 'मैं किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा हूं और पिछले 11 सालों से इस पर काम कर रहा हूं। अनुराग बसु इसकी स्टोरी लिख रहे हैं।' इसके साथ ही रणबीर ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि ये मेरी अगली बायोपिक होगी।
किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने अपने पिता की बायोपिक के बारे में बात करते हुए कहा था, 'हम मेरे पिता पर भी बायोपिक बना रहे हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या इसे अनुराग बसु और रणबीर साथ में मिलकर बनाने वाले हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'नहीं, अब हम इसे खुद प्रोड्यूस करेंगे। हमने इसे लिखना शुरू कर दिया है।' अब रणबीर के इस बयान के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। लोगों का कहना है कि अमित ने इस बारे में गलत जानकारी क्यों दी थी।
किशोर कुमार भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज का जादू आज भी सिर चढ़कर बोल रहा है। उनके गाने संगीत प्रेमियों की पहली पसंद हैं। उन्होंने हिंदी, बंगाली, असमिया, गुजराती, भोजपुरी, कन्नड़, मलयालम और उर्दू में गाने गाए। किशोर का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ। बचपन में उनका नाम आभास कुमार गांगुली था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर किशोर कुमार रख लिया।
किशोर कुमार ने चार शादी की थी। उनकी पहली पत्नी रूमा गुहा थीं, दूसरी मधुबाला, तीसरी योगिता बाली और चौथी लीना चंदावरकर। उनका 36 साल पहले (13 अक्टूबर 1987) निधन हो गया था। उन्होंने अपने करियर में करीब 110 म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ 2678 फिल्मों में गाने गाए थे। इसके अलावा किशोर दा ने करीब 88 फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया था।