Tuesday, 15 September 2026 | 1:24 AM
मनोरंजन

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी ने बताई वजह, ईशा क्यों बार-बार शिवा का नाम लेती रहती है?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) भले ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में तमाम रिकॉर्ड बना चुकी है लेकिन बावजूद इसके फिल्म को कई वजहों से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इनमें से एक बड़ी वजह है फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के किरदार (
Share:
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी ने बताई वजह, ईशा क्यों बार-बार शिवा का नाम लेती रहती है?
Read in your preferred language.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) भले ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में तमाम रिकॉर्ड बना चुकी है लेकिन बावजूद इसके फिल्म को कई वजहों से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इनमें से एक बड़ी वजह है फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के किरदार (Isha) का बार-बार शिवा (Ranbir Kapoor) का नाम लेते रहना। कुछ कॉमेडियन्स ने इस बारे में वीडियो और मीम्स भी बनाए हैं जो खूब वायरल हो रहे हैं।
इस फनी वीडियो के बारे में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कहा कि उन्हें यह वीडियो दिल दुखाने वाला ना लगकर मजेदार लगा। उन्होंने इस वीडियो को खूब एन्जॉय किया। इसी बीच फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के निर्देशक अयान मुखर्जी और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का भी इस पूरे मामले पर बयान आ गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र फीडबैक' नाम से एक चैट ग्रुप बनाया हुआ है जिसमें वो इस तरह की चीजें शेयर करते रहते हैं।
इस ग्रुप में मीम, जोक्स, क्रिटिसिज्म और डिसकशन शामिल हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार ईशा द्वारा बार-बार शिवा (रणबीर कपूर) का नाम लेने के बारे में अयान मुखर्जी ने कहा- लोग इसका मजाक बना रहे हैं। मुझे लगता है कि जब मैं किसी से बात करता हूं तो मैं बार-बार उसका नाम लेता हूं, यह मेरी आदत है। तो यह स्क्रिप्ट का भी हिस्सा बन गया और वही चीज फिल्म में भी नजर आई है।
वहीं रणबीर कपूर ने इस बारे में कहा, 'हम अयान को पूरे वक्त यह कहते रहे कि यार उसका नाम ईशा है और मेरा नाम शिवा है, क्या हमें बार-बार यह बोलते रहने की जरूरत है? लेकिन अयान इस बारे में बहुत क्लीयर था कि जब दो लोग प्यार में होते हैं तो वो एक दूसरे का नाम लेते रहना एन्जॉय करते हैं।'