Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से राकेश उर्फ पिंटू गंभीर घायल

लखनऊ के चिनहट में बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से राकेश उर्फ पिंटू गंभीर घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और पल्सर बाइक भी बरामद की गई है। डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप स
Share:
बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से राकेश उर्फ पिंटू गंभीर घायल
Read in your preferred language.

लखनऊ के चिनहट में बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से राकेश उर्फ पिंटू गंभीर घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और पल्सर बाइक भी बरामद की गई है।
डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के 3 बजे कंट्रोल रूम में आरोपियों की सूचना मिली। बताया गया कि चिनहट के अपट्रान चौकी इलाके में दो लोग बैठे हैं। वह डकैती और हत्या की साजिश रच रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
राष्ट्रीय कॉलेज मटियारी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में राकेश उर्फ पिंटू घायल हो गया। उसका एक एक साथी भी था जो फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।डीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इसमें डकैती, जानलेवा हमला और लूटपाट जैसे कई संगीन अपराध शामिल है।
दरअसल, आरोपी कारोबारी अर्पित कुमार के यहां काम करता था। अर्पित कुमार को जैसे ही पता चला कि राकेश उर्फ पिंटू ​​के खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं वैसे ही वह उसे​​​​​ मार्च महीने में नौकरी से निकाल दिया। इसी बात से नाराज आरोपी कारोबारी के खिलाफ हत्या और डकैती की साजिश रचने लगा।
आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। हाल में वह जैसे ही जेल से छूटा फिर मालिक के खिलाफ साजिश रचने लगा। शुक्रवार रात को भी अपने एक साथी के साथ अपट्रान चौकी इलाके में पहुंचा। यहां दोनों बैठकर वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।