Tuesday, 15 September 2026 | 9:10 AM
भारत

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आज बुलाई सभी दलों के नेताओं की बैठक

19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर आयोजित होगी। विभिन्न दलों के कई नेता और केंद्री
Share:
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आज बुलाई सभी दलों के नेताओं की बैठक
Read in your preferred language.

19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर आयोजित होगी। विभिन्न दलों के कई नेता और केंद्रीय मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में वेंकैया नायडू सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में मदद की अपील कर सकते हैं।

बता दें कि इस बार राज्यसभा में इस बार सदन के नये नेता पीयूष गोयल हैं। उन्होंने थावरचंद गहलोत का स्थान लिया है। थावरचंद गहलोत को पिछले दिनों कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पीयूष गोयल ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा से मुलाकात की थी।