Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
उत्तर प्रदेश

राजनाथ सिंह दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

लखनऊ संसदीय क्षेत्र से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बीजेपी महानगर अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह 11:25 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे पर एंट्री का यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में और लखनऊ में आयोजित होने
Share:
राजनाथ सिंह दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
Read in your preferred language.

लखनऊ संसदीय क्षेत्र से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बीजेपी महानगर अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह 11:25 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे पर एंट्री का यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में और लखनऊ में आयोजित होने वाले संत समाज के समागम में शामिल होंगे।
लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 जनवरी, बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री 2 दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को प्रातः 11:25 बजे पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह सीधे महर्षि यूनिवर्सिटी, आईआईएम रोड के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां आयोजित 'संत समागम' कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत आवास 5-ए कालिदास मार्ग के लिए रवाना होंगे।शाम को 05:15 साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर चौक में महाराजा हरिश्चंद्र जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत वापस कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे।
अगले दिन 13 जनवरी, शुक्रवार को कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के 'दीक्षांत समारोह' में प्रातः 11:00 बजे सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत यूनिवर्सिटी से 12:00 कालिदास मार्ग आवास जाएंगे। दोपहर 3:30 बजे तिलक नगर कॉलोनी में जाटव समाज के साथ आयोजित चाय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे सांय 4:35 पर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।