पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स हस्बैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ अपनी इक्वेशन के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनकी श्वेता तिवारी से कोई बातचीत नहीं होती है, क्योंकि उन्होंने कई साल पहले राजा का नंबर ब्लॉक कर दिया था।
राजा से जब आगे पूछा गया कि क्या वो अपनी बेटी पलक के कॉन्टैक्ट में हैं। तो इसके जवाब में वो कहते हैं, 'मैंने पलक को आखिरी बार तब देखा था, जब वो बच्ची थी। पलक बहुत बिजी रहती हैं। उनके पास पेरेंट्स तक के लिए समय नहीं है। वैसे मैं उसे कॉल नहीं करता हूं, मैं सिर्फ उसे मैसेज या ईमेल करता हूं और फिर उसके जवाब का इंतजार करता हूं। क्योंकि मुझे उससे मिलने का मौका ही नहीं मिलता है। पर वो उसका भी जवाब नहीं देती हैं, इससे लगता है कि या तो वो बहुत ज्यादा बिजी हैं या फिर वो मुझे इग्नोर कर रही हैं।'
पलक की मां श्वेता तिवारी ने 19 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी की थी। हालांकि, 2007 में उनका तलाक हो गया। राजा पर श्वेता ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। पलक श्वेता और राजा की ही बेटी हैं।
पलक के करियर की बात करें तो उन्होंने 'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। वहीं इसके अलावा उन्होंने सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है।
मनोरंजन
राजा चौधरी बोले पलक तिवारी बहुत ज्यादा बिजी हैं..मेरे कॉल का जवाब भी नहीं देती हैं
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स हस्बैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ अपनी इक्वेशन के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनकी श्वेता तिवारी से कोई बातचीत नहीं होती है, क्योंकि उन्होंने कई साल पहले राजा का नंबर ब्लॉक कर दिया था। राजा
Read in your preferred language.