Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

रायपुर: नकली इंजन ऑयल तैयार कर करता था बिक्री, पुलिस ने की कार्रवाई

थाना क्षेत्र में नकली आयल तैयार कर बिक्री करने वाले आरोपी का भंडाफोड़ बड़ी कार्रवाई की है। सौरभ सिंह यादव :-रायपुर मे नकली ऑयल तैयार कर बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। विकास चौहान नामक शख्स ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए इस संबंध में बताया कि राकेश पिंजवानी निवासी
Share:
रायपुर: नकली इंजन ऑयल तैयार कर करता था बिक्री, पुलिस ने की कार्रवाई
Read in your preferred language.

थाना क्षेत्र में नकली आयल तैयार कर बिक्री करने वाले आरोपी का भंडाफोड़ बड़ी कार्रवाई की है।

सौरभ सिंह यादव :-रायपुर मे नकली ऑयल तैयार कर बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। विकास चौहान नामक शख्स ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए इस संबंध में बताया कि राकेश पिंजवानी निवासी कटोरा तालाब रायपुर जो गोल्डन मार्केट भनपुरी के पीछे एक गोडाउन में विभिन्न प्रकार के गुणवत्ता विहीन इंजन ऑयल स्वयं तैयार एवं पैकिंग कर आम ग्राहकों को बिक्री करता है।

साथ ही इसके लिए प्रयुक्त किये जाने हेतु काफी तादात में जिसमें आधा लीटर, 01 लीटर, 05 लीटर एवं 20 लीटर के सुपर बजाज एवं बाल्टियों में पैक कर स्पार्क कंपनी, हीरो कंपनी, सुपर बजाज कंपनी, एक्टोल कंपनी, बोश कंपनी, 4 टी प्लस कंपनी, बोस्टन कंपनी व अन्य कंपनियों का फर्जी स्टीकर लगाकर उक्त कंपनियों के नाम से फर्जी इंजन ऑयल तैयार कर रखा है। गोडाउन में ऑयल पैकिंग करने का मशीन सील पैक करने का मशीन खाली डिब्बा इंजन ऑयल के भरे हुए डिब्बे व ड्रम भी भारी मात्रा में रखा हुआ है।

उक्त मामले में सायबर सेल एवं थाना खमतराई की संयुक्त टीम द्वारा उक्त गोदाम में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान गोदाम में एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राकेश पिंजवानी होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा गोडाउन की तलाशी लेने पर पुलिस ने 4,83,100/- रूपये के सामान जब्त किए। फिलहाल पुलिस ने इन सामानों को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।