Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
भारत

रायपुर:- नेवरा में अधिक दाम पर शराब बेचता मिला सेल्समैन और सुपरवाइजर

सौरभ सिंह यादव :- ः- सिनोधा मार्ग पर स्थित शराब की दुकान पर आबकारी निरिक्षक ने छापा मारा। जहां सेल्समैन शराब को ओवररेट बेचता मिला। आबकारी निरिक्षक अरविंद साहु को सूचना मिली थी कि सिनोधा मार्ग नेवरा शराब की दुकान पर अधिक दाम वसूल कर शराब बेची जा रही है। जिस पर आबकारी निरिक्षक ने एक ग्राहक बनाकर एक यु
Share:
रायपुर:- नेवरा में अधिक दाम पर शराब बेचता मिला सेल्समैन और सुपरवाइजर
Read in your preferred language.

सौरभ सिंह यादव :- ः- सिनोधा मार्ग पर स्थित शराब की दुकान पर आबकारी निरिक्षक ने छापा मारा। जहां सेल्समैन शराब को ओवररेट बेचता मिला।

आबकारी निरिक्षक अरविंद साहु को सूचना मिली थी कि सिनोधा मार्ग नेवरा शराब की दुकान पर अधिक दाम वसूल कर शराब बेची जा रही है। जिस पर आबकारी निरिक्षक ने एक ग्राहक बनाकर एक युवक को शराब की दुकान पर भेजा। उससे शराब की बोतल मंगवाई। जिस पर सैल्समेन ने बोतल पर ग्राहक से दस रुपये अधिक वसूल किए। जिस पर निरिक्षक ने उससे पकड लिया। आबकारी निरिक्षक अरविंद साहु ने बताया कि शराब की दुकान पर जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सैल्समेन एंव सुपरवाइजर के खिलाफ कानूनी कारवाही की जा रही है।